पाकिस्तान को एक और झटका, जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के समर्थन में रूस, कही यह बड़ी बात... - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

विदेश

पाकिस्तान को एक और झटका, जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के समर्थन में रूस, कही यह बड़ी बात…

पाकिस्तान को एक और झटका लगा है. भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में अनुच्‍छेद 370 हटाने और 2 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) बनाने के निर्णय का रूस ने समर्थन किया है. इतना ही नहीं, रूस ने पाकिस्तान को हिदायत देते हुए कहा कि वह कश्मीर मुद्दे पर भारत के साथ तनाव न बढ़ाए. रूस ने शनिवार को कहा जम्मू-कश्मीर की स्थिति में बदलाव और उसका विभाजन भारतीय संविधान के दायरे में हुआ है.

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “रूस, भारत और पाकिस्तान के बीच शांति संबंधों का प्रबल समर्थक है. हमें उम्मीद है कि दोनों पक्षों के बीच शिमला समझौता 1972 और लाहौर घोषणापत्र 1999 के तहत द्विपक्षीय वार्ता के जरिये मुद्दों को सुलझाया जाएगा.”उधर, भारत सरकार द्वारा अनुच्‍छेद 370 हटाने के बाद पाकिस्‍तान बौखलाया हुआ है. पाकिस्‍तान ने इस मसले पर संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) को एक पत्र लिखा है लेकिन उसे यूएनएससी से झटका मिला है. यूएनएससी ने पाकिस्‍तान के इस पत्र पर अब तक कोई कमेंट नहीं किया है. संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की अध्‍यक्ष जोआना रोनेका ने भारत के इस ऐतिहासिक फैसले को यूएनएससी के प्रस्ताव का उल्लंघन बताने संबंधी पाकिस्‍तान के दावे पर कमेंट करने से इनकार किया है.

इससे पहले, पाकिस्‍तान को अमेरिका से झटका लगा था. अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने साफतौर पर कहा है कि कश्‍मीर पर अमेरिका की नीति में कोई बदलाव नहीं होगा. अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्‍ता मॉर्गन ओर्टागस ने मीडिया के सवालों को जवाब देते हुए साफ किया कि कश्‍मीर में अमेरिकी नीति में कोई बदलाव नहीं होगा.