2022 कॉमनवेल्थ खेलों में शामिल हुआ क्रिकेट, 8 टीमें खेलेंगी टी-20 मुकाबले - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

खेल/क्रिकेट

2022 कॉमनवेल्थ खेलों में शामिल हुआ क्रिकेट, 8 टीमें खेलेंगी टी-20 मुकाबले

नई दिल्ली:महिलाओं का टी-20 क्रिकेट 2022 में होने वाले बर्मिंगम राष्ट्रमंडल खेलों (कॉमनवेल्थ गेम्स) का हिस्सा होगा। इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। इसी वर्ष जून महीने में सीजीएफ ने इसका नामांकन किया था, लेकिन सीजीएफ के सदस्यों की मंजूरी मिलनी बाकी थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इस फैसले का स्वागत किया है।

बर्मिंगम में वर्ष 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 27 जुलाई से सात अगस्त तक किया जाएगा, जिसमें 18 खेलों में करीब 45000 एथलीट भाग लेंगे। प्रतियोगिता के सभी मैच बर्मिंगम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे। इसमें 8 महिला क्रिकेट टीम भाग लेगी और यह 8 दिनों तक खेला जाएगा।

वर्ष 1998 के बाद यह पहला मौका है जब क्रिकेट को राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किया गया है।1998 में कुआलालंपुर में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में दक्षिण अफ्रीका की पुरुष टीम ने 50 ओवरों के प्रारुप में हुए इस प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जीता था। सीजीएफ की अध्यक्ष लुइस मार्टिन ने कहा, ‘आज का दिन ऐतिहासिक दिन है और राष्ट्रमंडल खेलों में फिर से क्रिकेट के लौटने का हम स्वागत करते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रमंडल खेलों में अंतिम बार क्रिकेट 1998 में कुआलालंपुर में खेला गया था, जिसमें दक्षिण अफ्रीका की पुरुष टीम ने 50 ओवरों के प्रारुप में हुए इस प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जीता था। इसमें जैक कैलिस, रिकी पॉन्टिंग और सचिन तेंडुलकर जैसे दिग्गज शामिल थे।’ मार्टिन ने कहा, ‘हमारा मानना है कि महिला टी-20 क्रिकेट को बेहतरीन ढंग से प्रदर्शित करने के लिए राष्ट्रमंडल खेल सबसे अच्छा मंच है।’