पाक PM इमरान खान को सता रहा डर, कहा- POK में कार्रवाई कर सकता है भारत - Samacharline.com

पहली बारिश में ही ‘जलमग्न’ हुआ महाकाल क्षेत्र का मार्ग, व्यवस्थाओं की खुली पोल, हरसिद्धि से चारधाम मंदिर मार्ग पर जलभराव, श्रद्धालुओं और राहगीरों को उठानी पड़ी परेशानी – दीपक कोडापे

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ सिंहस्थ : 2028 के दृष्टिगत नवीन घाट निर्माण कार्य का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में आया अभूतपूर्व बदलाव : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 20 जून : हरियाणा के मुख्यमंत्री...

विदेश

पाक PM इमरान खान को सता रहा डर, कहा- POK में कार्रवाई कर सकता है भारत

पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में मौजूद रहे। खान ने यहां भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने की आलोचना की। इमरान की बातों में भारत से डर साफ दिखा। इमरान ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के बाद भारत पीओके में भी कार्रवाई कर सकता है। खान ने कहा कि हमारी सेना तैयार है और अगर कुछ भी होता है तो हम उसका बराबर जवाब देंगे।पीओके में विधानसभा पहुंचे इमरान खान ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने कश्मीर के मसले पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के सच को दुनिया के सामने रखा है। उन्होंने कहा कि ये (भारत)  सिर्फ कश्मीर पर रुकने वाले नहीं हैं, हमें रिपोर्ट मिली हैं कि ये पीओके में भी आ सकते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि हमारे देश के लोग कश्मीर की आजादी के लिए लड़ने के लिए तैयार हैं।

खान ने भारत में मुसलमानों पर मॉब लिंचिंग (भीड़ हिंसा) का मुद्दा भी उठाया। खान ने कहा कि मुस्लिम समुदाय डर में जी रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए खान ने कहा कि कश्मीर में हो रही वर्तमान कार्रवाईयां घाटी में रह रही मुस्लिम आबादी के लिए चेतावनी हैं। खान ने कश्मीर के मुद्दे पर विश्व समुदाय की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए बुधवार को कहा कि वह कश्मीर की आवाज बनेंगे और मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र सहित हर वैश्विक मंच पर उठाएंगे।