PoK की रैली में लोगों से बोले इमरान- अभी नहीं, जब मैं कहूंगा तब जाना LoC - Samacharline.com

पहली बारिश में ही ‘जलमग्न’ हुआ महाकाल क्षेत्र का मार्ग, व्यवस्थाओं की खुली पोल, हरसिद्धि से चारधाम मंदिर मार्ग पर जलभराव, श्रद्धालुओं और राहगीरों को उठानी पड़ी परेशानी – दीपक कोडापे

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ सिंहस्थ : 2028 के दृष्टिगत नवीन घाट निर्माण कार्य का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में आया अभूतपूर्व बदलाव : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 20 जून : हरियाणा के मुख्यमंत्री...

विदेश

PoK की रैली में लोगों से बोले इमरान- अभी नहीं, जब मैं कहूंगा तब जाना LoC

जम्मू-कश्मीर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मात खाने के बावजूद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान लगातार नए पैंतरबाजी कर रहे हैं. ‘कश्मीर ऑवर’ के बाद अब इमरान खान ने पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) की राजधानी मुजफ्फराबाद में शुक्रवार को एक बड़े जलसे में कहा कि UNGA में कश्मीर का मसला फिर से उठाएंगे. आर्थिक हितों के कारण मुस्लिम देशों ने भी इस मसले पर हमारा साथ नहीं दिया.

पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) की राजधानी मुजफ्फराबाद में एक जलसे में प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा, ‘मैं संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में कश्मीर का मसला उठाऊंगा और पूरी दुनिया को इसके बारे में जानकारी दूंगा.’ उन्होंने आगे कहा कि कश्मीर मसले पर पाकिस्तान को मुस्लिम देशों से समर्थन नहीं मिला क्योंकि भारत के साथ उनके आर्थिक हित जुड़े हुए हैं. लेकिन मुस्लिम देशों के सवा अरब मुस्लिम इसे देख रहे हैं.

‘जब कहूं तो LoC पार करना’

इमरान खान ने कहा, ‘मैं जानता हूं कि आप में से कई लोगों ने लाइन ऑफ कंट्रोल पार करने की कोशिश की है, लेकिन मैं आज आपसे कहता हूं कि अभी लाइन ऑफ कंट्रोल पर जाने की जरूरत नहीं है. आप लोग तब लाइन ऑफ कंट्रोल जाना जब मैं आपसे जाने को कहूं.’

पाक प्रधानमंत्री ने कहा कि जब आप भारतीय मुसलमानों को यह संदेश देंगे कि भारत केवल हिंदुओं के लिए है, तो आप उन्हें अतिवाद की ओर धकेलेंगे. उन्होंने कहा, ‘यही कारण है कि मैं अंतरराष्ट्रीय बिरादरी से कहा रहा हूं कि वो भारत के हिटलर को रोकें.’

पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आज शुक्रवार दोपहर जुमे की नमाज के बाद मुजफ्फराबाद के लोगों को इस रैली में शिरकत करने का हुक्म दिया था. सूत्रों के मुताबिक जलसे के लिए लोगों को इकट्ठा करने का जिम्मा PoK की खुफिया पुलिस को सौंपा गया.