यूपीआई शुल्क के विरोध में इंदौर के व्यापारियों ने कसी कमर, अहिल्या चेम्बर्स ने बड़ी तादाद में पोस्टर प्रिंट करवाए, 23 सितंबर को ‘नो यूपीआई डे’ के जरिए जनसमर्थन जुटाने की तैयारी
इंदौर। यूपीआई के माध्यम से होने...
Mumbai is being Rebuilt. India is...
यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

प्रसिद्ध फिल्म कलाकार नागार्जुन के तेलंगाना स्थित फॉर्म हाउस से बुधवार रात को एक शव मिला है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव की जानकारी उस वक्त सामने आई जब नागार्जुन ने घर में काम करने वाले कुछ लोगों को जमीन और पौधों को चेक करने के लिए भेजा था।
कर्मचारी उस वक्त सकते में आ गए जब उन्हें वहां मौजूद एक शेड में से गंदी बदबू का अहसास हुआ। जब उन्होंने खोजबीन की तो उसमें एक क्षत विक्षत शव मिला। इसके बाद कर्मचारियों द्वारा केशमपेट की स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस नागार्जन के फॉर्म हाउस पर पहुंची और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया।
पुलिस की शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि शव 6 महीने पुराना है। पुलिस शव की पहचान करने की कोशिश में जुटी हुई है। इसके लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की मदद ली जा रही है।
सायबराबाद पुलिस का कहना है कि जिस जगह से शव बरामद किया गया है वह एक गैरउपयोगी कृषि भूमि है। वह जमीन नागार्जुन के परिवार ने कुछ साल पहले खरीदी थी। इसके बाद से ही यहां खेती का कार्य नहीं हो रहा है।