सैफ अली खान की फिल्म लाल कप्तान का ट्रेलर का रिलीज - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

बॉलीवुड

सैफ अली खान की फिल्म लाल कप्तान का ट्रेलर का रिलीज

सैफ अली खान की फिल्म लाल कप्तान का ट्रेलर का फर्स्ट पार्ट रिलीज हो गया है. फर्स्ट पार्ट को नाम दिया गया है चैप्टर वन- द हंट. फिल्म में सैफ अली खान के कैरेक्टर का नाम नागा साधु है. ट्रेलर में सैफ अली खान का अपीरियंस काफी दमदार है. वो ट्रेलर में काफी हिंसक दिखे हैं. क्लोजअप शॉट, माथे पर लाल टीका, आंखों में काजल और चेहरे पर लगी भस्म में सैफ काफी एग्रेसिव दिखे. फिल्म में प्रतिशोध की जर्नी को दिखाया जाएगा. सैफ अली खान ट्रेलर में लोगों को मारते और घोड़े पर लोगों को घसीटते नजर आए.

ट्रेलर की शुरुआत में सैफ अली खान कहते हैं- आदमी के पैदा होते ही काल भैंसे पर बैठकर चल पड़ता है. उसे वापस लाने के लिए. आदमी की जिंदगी उतनी, जितना समय उस भैंसे को लगा उस तक पहुंचने में. ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा ने भी वॉइस ओवर दिया है. सोशल मीडिया पर ट्रेलर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. सैफ अली का लुक और एक्टिंग को पसंद किया जा रहै है.
बता दें कि लाल कप्तान 18 अक्टूबर को रिलीज होगी. पहले ये फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बदल दी गई है. फिल्म स्टार सैफ अली खान, लाल कप्तान में लीड रोल में हैं. सोनाक्षी सिन्हा की गेस्ट अपारियंस देखने को मिलेगी. फिल्म को नवदीप सिंह ने डायरेक्ट आनंद एल राय ने प्रोड्यूस और दीपक वेंकेटेश ने लिखा है.

वर्क फ्रंट पर, लाल कप्तान के साथ सैफ अली खान नितिन कक्कड़ की जवानी जानेमन में नजर आएंगे. इसके अलावा सैफ अली खान नेटफिलिक्स की वेब सीरीज सैक्रेड गेम्स में दिखे थे.