पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में जोरदार बम धमाका - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

विदेश

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में जोरदार बम धमाका

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में शनिवार की शाम जोरदार बम धमाका हुआ। इस धमाके में दो लोगों की मौत हो गई जबकि जेयूआई (एफ) के नेता मौलाना मुहम्मद हनीफ समेत आठ लोग घायल हैं। धमाका किला अब्दुल्लाह जिले के चमन क्षेत्र में हुआ। यह क्षेत्र अफगानिस्तान से सटा हुआ है। इस धमाके की वजह से आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए और मंजिलें भी हिल उठीं।
घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पाक मीडिया के अनुसार इस धमाके में जेयूआई (एफ) नेता प्रमुख मौलाना मुहम्मद हनीफ समेत आठ लोग घायल हो गए हैं।

पाक पुलिस ने बताया कि धमाके की वजह से कई गाड़ियों के शीशे टूट गए और एक गाड़ी में आग भी लग गई। घायलों को सोल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आगे बताया कि धमाका करने वाला व्यक्ति मौलाना हनीफ के ऑफिस के बाहर बाइक पर खड़ा हुआ था।जैसे ही मौलाना हनीफ ऑफिस से बाहर आए धमाका हो गया। मौलाना हनीफ को कोयटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।