यूपीआई शुल्क के विरोध में इंदौर के व्यापारियों ने कसी कमर, अहिल्या चेम्बर्स ने बड़ी तादाद में पोस्टर प्रिंट करवाए, 23 सितंबर को ‘नो यूपीआई डे’ के जरिए जनसमर्थन जुटाने की तैयारी
इंदौर। यूपीआई के माध्यम से होने...
Mumbai is being Rebuilt. India is...
यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

बीती शाम आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की आगामी फिल्म ‘बाला (Bala)’ का ट्रेलर और नई रिलीज डेट सामने आने के बाद से बॉलीवुड में एक अजीब सी हलचल मच गई है. ‘बाला (Bala)’ के मेकर्स के इस फैसले के बाद मोस्ट अवेटेड रोमांटिक एक्शन ड्रामा ‘मरजावां (Marjaavaan)’ ने तीसरी बार अपनी रिलीज डेट में बदलाव किया है.
आयुष्मान खुराना की ‘बाला (Bala)’ एक ऐसे लड़के पर आधारित है, जिसके बाल जवानी में ही चले गये हैं. पहले यह फिल्म 22 नवम्बर को रिलीज होने वाली थी. लेकिन इसी थीम पर बने एक दूसरी फिल्म सनी सिंह (Sunny Singh) स्टारर ‘उजड़ा चमन (Ujda Chaman)’ का बीच में ही ट्रेलर आ गया. ट्रेलर की लोकप्रियता देखकर ‘बाला (Bala)’ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट 7 नवंबर कर दी.लेकिन अब इस बदलाव का असर सीधे तौर पर तीसरी फिल्म ‘मरजावां (Marjaavaan)’ पर पड़ा है. सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख स्टारर यह फिल्म पहले 22 नवम्बर को रिलीज होने जा रही थी. लेकन ‘बाला (Bala)’ से भिडंत के कारण इसे 8 नम्बर को शिफ्ट किया गया. लेकिन अब 7 और 8 नवम्बर को बाला और उजड़ा चमन के आने की वजह से ‘मरजावां’ की रिलीज़ डेट अब 15 नम्बर कर दी गयी है.अब देखना यह होगा कि अक्टूबर में होने वाली बॉक्स ऑफिस की इस जंग में कौन जीतता है. बाल झड़ने से परेशान दो युवा या फिर प्यार में जान देने को तैयार दो दीवाने.