यूपीआई शुल्क के विरोध में इंदौर के व्यापारियों ने कसी कमर, अहिल्या चेम्बर्स ने बड़ी तादाद में पोस्टर प्रिंट करवाए, 23 सितंबर को ‘नो यूपीआई डे’ के जरिए जनसमर्थन जुटाने की तैयारी
इंदौर। यूपीआई के माध्यम से होने...
Mumbai is being Rebuilt. India is...
यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

नई दिल्ली: अभिनेता सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) की अपकमिंग फिल्म सेटेलाइट शंकर (Satellite Shankar) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. कुछ देर पहले ही यूट्यूब पर फिल्म का ट्रेलर सामने आया है. कई बार रिलीज डेट के बदलाव के बाद अब फिल्म फाइनली बॉक्स ऑफिस पर छाने के लिए तैयार है. इस फिल्म का ट्रेलर का काफी दमदार है.
इस ट्रेलर में कश्मीर की वादियों से लेकर बॉर्डर के तनाव तो नजर आ ही रहे हैं साथ ही देश के अंदर का बिखराव भी दिखाया जा रहा है. वहीं लोगों के बीच की इसी दूरी और कडवाहट को दूर करने की कोशिश करता दिख रहा है एक सैनिक ‘सेटेलाइट शंकर’. देखिए यह ट्रेलर…
‘सेटेलाइट शंकर’ नाम के इस लीड किरदार को निभा रहे हैं आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi). गौरतलब है कि अब तक फिल्म के कई पोस्टर और टीजर को रिलीज किया जा चुका है, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया है. वहीं अब यह ट्रेलर भी लोगों का दिल जीत रहा है.
इस फिल्म को इरफान कमल ने डायरेक्ट किया है. मुराद खेतानी और अश्विन वर्दे ने इसे प्रोड्यूस किया है. फिल्म में सूरज के अपोजिट एक्ट्रेस मेघा आकाश नजर आ रही हैं. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 15 नवंबर 2019 को रिलीज होने जा रही है.