अजय देवगन की 'तानाजी' का फर्स्ट लुक रिलीज - Samacharline.com

बॉलीवुड

अजय देवगन की ‘तानाजी’ का फर्स्ट लुक रिलीज

अजय देवगन की मुख्य भूमिका से सजी फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। फिल्म ‘तानाजी’ का निर्माण अजय देवगन की प्रोडक्शन कंपनी टी सीरीज के साथ मिलकर कर रही है। ये फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी।
तानाजी मशहूर मराठा साम्राज्य में छत्रपति शिवाजी के सेनापति थे। 17वीं सदी की कहानी कहती इस फिल्म में अजय देवगन के साथ सैफ अली खान और काजोल भी मुख्य भूमिका में हैं। अजय देवगन ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘तलवार की तरह तेज दिमाग था… तानाजी: अनसंग वॉरियर, सिनेमाघरों में 10 जनवरी 2020’।

Page 4MP Achievement Digital AD_300X250