आईएसआईएस सरगना बगदादी का हुआ खात्मा! ट्रंप के ट्वीट से मची खलबली - Samacharline.com

सतना हाफ मैराथन ने नगर को बनाया ‘पिंक सिटी’, 22 राज्यों के 5,029 धावकों ने दिखाया दम

श्रीमती शांति मिश्रा जन्म शताब्दी को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना: कांकेर में दो नए मार्गों पर बस सेवा शुरू, दूरस्थ गांवों को मिलेगी परिवहन सुविधा

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत...

राज्यपाल से पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज...

विदेश

आईएसआईएस सरगना बगदादी का हुआ खात्मा! ट्रंप के ट्वीट से मची खलबली

सीरिया से अपनी फौज को हटाने के साथ ही अमेरिका आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के खात्मे को लेकर कार्रवाईयों को तेज कर दिया है। रविवार को अमेरिकी फौज ने इस्लामिक स्टेट के नेता अबू बकर अल बगदादी को निशाना बनाते हुए एक ऑपरेशन को अंजाम दिया है।
सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि अमेरिकी वायुसेना द्वारा किए गए हवाई हमले में आईएसआईएस सरगना बगदादी मारा गया है। इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि कुछ बहुत बड़ा हुआ है।

कहा जा रहा है कि थोड़ी देर में व्हाइट हाउस इसे लेकर आधिकारिक बयान जारी कर सकता है।इससे पहले भी कई बार बगदादी के मारे जाने को लेकर खबरें आती रहती हैं। लेकिन इस बार माना जा रहा है कि बगदादी के मारे जाने को लेकर अमेरिका कुछ सबूत भी पेश कर सकता है।

व्हाइट हाउस ने शनिवार देर रात कहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रविवार की सुबह एक बड़ा बयान देंगे। इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गयी। व्हाइट हाउस के उप प्रेस सचिव होगन गिडले ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति रविवार को (अमेरिकी समयानुसार) सुबह नौ बजे कोई बड़ा बयान देंगे।