नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...

भारत ने बांग्लादेश को इंदौर टेस्ट में शनिवार को पारी और 130 रन से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने दो टेस्ट की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम की यह लगातार छठी जीत है। उसे पिछली हार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल दिसंबर में पर्थ के मैदान पर मिली थी। भारत अपने सभी 6 मैच जीतकर आईसीसी चैम्पियनशिप में 300 पॉइंट के साथ शीर्ष पर है। मैच में भारत ने पहली पारी 6 विकेट पर 493 रन बनाकर घोषित कर दी थी।
जबकि बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 150 और दूसरी पारी में 213 पर ऑलआउट हो गई।सीरीज का एक मैच खेला जाना बाकी है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 22 नवंबर से दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा. यह टेस्ट मैच डे-नाइट फॉर्मेट में खेला जाएगा. भारत की धरती पर यह ऐतिहासिक टेस्ट मैच दोपहर 1 बजे से शुरू होगा.भारत लगातार 6 मैच जीतकर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में 300 पॉइंट के साथ शीर्ष पर बरकरार है.