पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
हरिद्वार- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...
हरिद्वार- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

बांग्लादेश टीम भारत के खिलाफ पहले डे-नाइट टेस्ट की पहली पारी में शुक्रवार को 106 रन पर ऑलआउट हो गई। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मैच में इशांत शर्मा ने 5 और उमेश यादव ने 3 विकेट लिए। बांग्लादेश की ओर से शादमान इस्लाम ने 29 रन की पारी खेली, जबकि लिटन दास 24 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। इशांत शर्मा की गेंद लिटन के हेलमेट के नीचे गर्दन में लगी थी। इशांत शर्मा ने 5 और उमेश यादव ने 3 विकेट लिए। इशांत ने इमरुल कायेस (4), महमूदुल्लाह (6) और इबादल हुसैन (1) को आउट किया।
उमेश यादव ने शादमान इस्लाम को 29 रन पर साहा और मोमिनुल हक को शून्य पर रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। मिथुन शून्य पर बोल्ड हुए। मो. शमी ने मुश्फिकुर रहीम को शून्य पर बोल्ड किया। इससे पहले बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना बेल बजाकर मैच की शुरुआत की थी।