कुली नंबर 1 के सेट पर स्टंट के दौरान हुई बड़ी गड़बड़ - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

बॉलीवुड

कुली नंबर 1 के सेट पर स्टंट के दौरान हुई बड़ी गड़बड़

सीन कुछ ऐसा था कि एक कार को खड़ी चट्टान से उल्टा लटकना था और इस कार में वरुण धवन को होना था. सब कुछ सही जा रहा था तभी कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी.

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के करियर का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर की तरफ जा रहा है. उन्होंने अब तक कुल 14 फिल्में की हैं जिनमें से सिर्फ 2 फ्लॉप हुई हैं. इन दिनों वह अपने पिता डेविड धवन के निर्देशन में बन रही फिल्म कुली नंबर वन की शूटिंग में बिजी हैं. ये फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई गोविंदा स्टारर फिल्म की रीमेक है जिसमें वरुण के साथ सारा अली खान भी नजर आएंगी.

फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र में चल रही है और हाल ही में शूट के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे कुछ पल के लिए सभी की धड़कनें थम सी गईं. दरअसल हुआ ये कि फिल्म के एक स्टंट सीन की शूटिंग पुणे के बाहरी इलाके में चल रही थी. सीन कुछ ऐसा था कि एक कार को खड़ी चट्टान से उल्टा लटकना था और इस कार में वरुण धवन को होना था. सब कुछ सही जा रहा था तभी कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी.

शूट के दौरान क्लोज क्लीन शेव करा के सेट पर पहुंचे थे क्योंकि उन्हें कुछ क्लोजअप शॉट्स देने थे. वह गाड़ी के अंदर थे और गाड़ी चट्टान से लटक रही थी. वरुण ने स्टंट डायरेक्टर्स और स्टंट कॉर्डिनेटर्स के साथ इस सब की प्रैक्टिस कई बार सेफ जोन में की थी लेकिन फिर भी एक चीज रियल शॉट के वक्त गड़बड़ हो गई.

कार का दरवाजा अटक गया और कई बार कोशिश करने पर भी ये नहीं खुल रहा था.स्टंट कॉर्डिनेटर्स ने बड़ी जद्दोजेहत के बाद वरुण धवन को गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकाला. एक सूत्र के मुताबिक, “वरुण धवन इस पूरे घटनाक्रम के दौरान काफी शांत बने रहे. दिक्कत इसलिए भी हो रही थी क्योंकि गाड़ी किनारे पर लटकी हुई थी. हालांकि आखिरकार स्टंट कॉर्डिनेटर वरुण को सुरक्षित निकाल पाने में कामयाब रहे.”