Heat-Not-Burn (HNB) Devices MNCs Playing a Dangerous Game with Youth Psyche: Manav Rachna School Ex Principal Calls for Policy Overhaul
New Delhi, May 2026 — Raising serious concerns...
New Delhi, May 2026 — Raising serious concerns...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि...
केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 के...

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक के पेंशनधारकों के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की आज आखिरी तारीख है। अगर ग्राहकों ने ऐसा नहीं किया, तो उनकी पेंशन रोकी जा सकती है। गौरतलब है कि बैंक हर साल पेंशन खाताधारकों से जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने के लिए कहता है। 36 लाख पेंशन खाते एसबीआई में बता दें कि देश में सबसे ज्यादा पेंशन खाते एसबीआई के पास ही हैं
भारतीय स्टेट बैंक के पास 36 लाख के करीब पेंशन खाते हैं और 14 सेंट्रेलाइज्ड पेंशन प्रोसेसिंग सेल हैं। इसलिए अगर आप अपनी पेंशन में कोई रुकावट नहीं चाहते हैं, तो आपको बैंक में 30 नवंबर तक जीवित होने का प्रमाण पत्र देना होगा। ऐसे जमा करें जीवित होने का प्रमाण पत्र
अगर पेंशनधारक खुद नहीं आ सकते हैं तो घर के किसी अन्य व्यक्ति को भेजकर भी लाइफ सर्टिफिकेट जमा करा सकते हैं। जो पेंशनर बैंक नहीं जा सकते, वह किसी मजिस्ट्रेट या राजपत्रित अधिकारी से साइन कराकर अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करा सकते हैं।
बैंक से ऐसे भी बनवा सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट-किसी भी एसबीआई की ब्रांच में जाएं। यहां अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर, पेंशन पेमेंट ऑर्डर नंबर और अकाउंट नंबर दें। इसके बाद बायोमीट्रिक की प्रक्रिया पूरी करें। इससे आपका लाइफ सर्टिफिकेट जेनरेट हो जाएगा। सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं। यहां अपनी ई-मेल और पासवर्ड से लॉगिन करें। इसके बाद सर्टिफिकेट जमा कराने की आगे की प्रक्रिया पूरी करें।