डीएमएफ की कार्ययोजना में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना को दें प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा...
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा...
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज...
दिवंगत विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को...
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा है कि...
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज लोकभवन में...
दिवंगत विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित...
करन जौहर की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘तख्त’ की शूटिंग फरवरी 2020 के आखिरी हफ्ते से शुरू होगी। पहले से आखिरी शेड्यूल तक कुल 170 दिन में यह शेड्यूल पूरा हो जाएगा। करन ने इस मल्टीस्टारर फिल्म की घोषणा अगस्त 2018 में की थी।
फिल्म में करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर नजर आएंगे। लगभग 18 महीनों के बाद फिल्म की यूनिट शूटिंग के लिए तैयार हो गई है।
करन इन दिनों स्क्रिप्ट की फाइनल एडिटिंग पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में कई सारे एक्टर्स अपने-अपने हिस्से की शूटिंग अलग करेंगे। जबकि रणवीर, विक्की कौशल और करीना के एक साथ कई सारे शॉट्स होंगे। फिल्म में अनिल कपूर शाहजहां के रोल में नजर आएंगे। यह उनकी पहली पीरियड ड्रामा फिल्म होगी।
तख्त की कहानी दारा शिकोह और औरंगजेब के रिश्ते को दिखाएगी। अनिल कपूर हाल ही में मलंग की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। वहीं रणवीर ’83’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जबकि करीना ‘गुड न्यूज’ का प्रमोशन कर रही हैं।