खनिज संपदा का समुचित उपयोग कर छत्तीसगढ़ को देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनाएंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री...
भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की टाउनशिप...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है...
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन...
भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की टाउनशिप में रहने...
नई दिल्ली: नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) के जरिए ऑनलाइन फंड ट्रांजेक्शन करने वालों के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की से आज बड़ी खुशखबरी मिली है. RBI के निर्देश के मुताबिक आज (16 दिसंबर) से बैंक ग्राहकों को सातों दिन और 24 घंटे NEFT की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है. अब बैंक ग्राहक किसी भी दिन और किसी भी समय NEFT के जरिए एक खाते से दूसरे खाते में पैसे भेजने की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.
आपको बता दें कि RBI ने हाल में कहा था कि 16 दिसंबर से बैंक अपने उपभोक्ताओं को नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर की सुविधा 24 घंटे प्रदान करेंगे. RBI ने इसके लिए बैंकों को जरूरत के अनुसार पर्याप्त नकदी मुहैया कराने का निर्देश भी दिया था. आपको बता दें कि NEFT ऑनलाइन तरीके से दूसरे बैंकों के खाताधारकों को फंड ट्रांसफर करने की प्रक्रिया है.
आरबीआई ने अपने बयान में कहा था कि NEFT के तहत ट्रांजेक्शन की सुविधा अवकाश समेत सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध होगी. गौरतलब है कि आज से पहले NEFT ट्रांजेक्शन सामान्य दिनों में सुबह आठ बजे से शाम सात बजे के दौरान जबकि पहले और तीसरे शनिवार को सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक किया जाता था.