Street Dancer 3D का 'मुकाबला' सॉन्ग रिलीज,छा गया प्रभुदेवा का धांसू डांस - Samacharline.com
बॉलीवुड

Street Dancer 3D का ‘मुकाबला’ सॉन्ग रिलीज,छा गया प्रभुदेवा का धांसू डांस

इंडिया माइकल जैक्सन कहलाए जाने वाले डांसर प्रभुदेवा (Prabhudeva) का एक-एक मूव आज लोगों के लिए आइडल बना हुआ है. सालों बाद भी उनका ‘मुकाबला’ सॉन्ग पार्टीज की जान बना हुआ है. वहीं अब एक बार फिर प्रभुदेवा अपने पुराने अवतार में वापस नजर आ रहे हैं. जी हां! आगामी फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D)’ का धमाकेदार ‘मुकाबला’ सॉन्ग रिलीज हो चुका है. जिसमें एक बार फिर से प्रभुदेवा अल्टिमेट डांस करत सबको हैरत में डाल रहे हैं.

हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं अब इस डांस ने सबको चौंकाने का काम किया है. यह गाना फिल्म के लीड हीरो वरुण धवन पर नहीं बल्कि आरिजनल गाने के स्टार प्रभुदेवा पर ही फिल्माया गया है. गाने में वरुण भी नजर आ रहे हैं लेकिन बस प्रभुदेवा के असिस्टेंट की तरह

याद दिला दें कि यह गाना 1994 में आई तमिल फिल्म ‘काथलन’ से है. इस फिल्म को हिंदी में ‘हमसे है मुकाबला’ नाम से रिलीज किया गया था. फिल्म के अधिकतर गाने काफी पसंद किए गए थे. फिल्म के हीरो प्रभुदेवा थे साथ ही इसी फिल्म के जरिए प्रभुदेवा को बॉलीवुड में पहचान मिली थी.

बता दें कि ‘स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D)’ साल 2013 में आई फिल्म ‘एबीसीडी’ की तीसरी किस्त है. इसका दूसरा पार्ट 2015 में रिलीज हुआ था. ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ में फिल्म फैंचाइजी के पुराने कलाकारों के साथ फेमस डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही की भी एंट्री हो चुकी है.

फिल्म का निर्देशन मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा ने किया है. यह फिल्म टी सीरीज के बैनर तले रिलीज हो रही है. फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होने जा रही है.

Digital AD 250x300-2