सलमान-शाहरुख संग करेंगे काम, दबंग खान ने दिया करारा जवाब - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

बॉलीवुड

सलमान-शाहरुख संग करेंगे काम, दबंग खान ने दिया करारा जवाब

बीते दिनों सलमान खान और शाहरुख खान के संजय लीला भंसाली के प्रोजेक्ट में साथ में काम करने की खबरें आई थीं. फिल्ममेकर निखिल द्विवेदी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि संजय लीला भंसाली के प्रोजेक्ट के लिए शाहरुख और सलमान ने हां कर दी थी. हालांकि, किसी वजह से बात नहीं बन पाई.

अब सलमान खान ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है. एक इंटरव्यू में सलमान खान ने निखिल द्विवेदी के बयान पर तंज कसते हुए कहा- मुझे लगता है कि निखिल द्विवेदी और संजय लीला भंसाली फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं. जिसे निखिल डायरेक्ट करेंगे और संजय लीला भंसाली फिल्म में एक्टिंग करेंगे.

क्या कहा था निखिल ने?

मुंबई मिरर से बातचीत में निखिल ने कहा था- सलमान और शाहरुख संजय लीला भंसाली की एक फिल्म में साथ काम करने वाले थे. सबकुछ लगभग तय हो चुका था. शाहरुख और सलमान साथ काम करने के लिए तैयार हो गए थे. लेकिन भंसाली स्क्रिप्ट के दूसरे पार्ट से खुश नहीं थे और उस पर काम करने के लिए ज्यादा समय चाहते थे.

बता दें कि  सलमान खान फिल्म इंशाअल्लाह के लिए आने वाले थे. फिल्म के लिए आलिया भट्ट को भी साइन कर लिया गया था. लेकिन संजय और सलमान के बीच अनबन हो गई और फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई. दरअसल, सलमान चाहते थे कि फिल्म ईद पर रिलीज हो, जबकि संजय इससे सहमत नहीं थे. इसी के चलते दोनों में मतभेद हो गए और सलमान ने फिल्म छोड़ दी.