मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अहमदाबाद में अरविंद लिमिटेड के वाइस चेयरमैन कुलीन लालभाई से की मुलाकात, सिंहस्थ-2028 में आधुनिक संचार व्यवस्था के उपयोग की तैयारी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...
देवास में उप मुख्यमंत्री एवं जिले...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के...
सुल्तान, बजरंगी भाईजान, एक था टाइगर जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके कबीर खान अपने नए साल की शुरुआत एक वेब सीरीज ‘द फॉरगॉटन आर्मी’ से करने वाले हैं। 24 जनवरी को रिलीज होने वाली यह वेब सीरीज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की ‘आजाद हिन्द फौज’ पर केंद्रित है। आजाद हिन्द फौज ने द्वितीय विश्व युद्ध में अंग्रेजों के खिलाफ भारत की आजादी के लिए जंग लड़ी थी।
सूत्रों के मुताबिक, यह सीरीज अब तक की सबसे बड़ी ओटीटी सीरीज में से एक मानी जा रही है, और इसे बहुत ज्यादा बजट में शूट किया गया है। भारतीय सेना पर आधारित यह सीरीज, हमारे देश के वीर सैनिकों की वीरता और बहादुरी को उजागर करेगी। इस सीरीज में सनी कौशल और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका निभा रहे है।