सेंसेक्स 208 अंक गिरा, 41350 पर पहुंचा; निफ्टी 12200 के नीचे आया - Samacharline.com

कारोबार

सेंसेक्स 208 अंक गिरा, 41350 पर पहुंचा; निफ्टी 12200 के नीचे आया

साल के आखिरी दिन शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है। मंगलवार को सेंसेक्स अब तक 207.59 अंक गिरकर 41,350.41 पर पहुंच गया। अभी तक इसने 41,607.49 का उच्च स्तर छुआ है। वहीं, निफ्टी भी 12,200 के नीचे आ गया है। इसमें 59.15 अंक की गिरावट आई और ये 12,196.70 तक पहुंच गया।

इससे पहले सोमवार को भी सेंसेक्स गिरावट के साथ लेकिन निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ था। सोमवार को सेंसेक्स 17.14 अंक की गिरावट के साथ 41,558 पर बंद हुआ था। निफ्टी की क्लोजिंग 14.80 अंक ऊपर 12,260.60 पर हुई थी।

विदेशी निवेशकों ने 130 करोड़ से ज्यादा के शेयर बेचे
स्टॉक एक्सचेंज के डेटा के मुताबिक, सोमवार को विदेशी निवेशकों ने 130.52 करोड़ के शेयर बेचे। वहीं, दूसरी ओर घरेलू निवेशकों ने 201.32 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। एक्सपर्ट का कहना है कि नए साल की छुट्टियों की वजह से दुनियाभर के शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है।

टेक महिंद्रा का शेयर 1% से ज्यादा गिरा

सेंसेक्स के 30 में से 24 और निफ्टी के 50 में से 37 शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे हैं। टेक महिंद्रा का शेयर सबसे ज्यादा 1.88% और इंडसइंड बैंक का शेयर 1.24% गिरा। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति और एचडीएफसी बैंक के शेयर में भी 1% तक की गिरावट देखी जा रही है। वहीं, टाइटन और पावरग्रिड का शेयर 0.58% चढ़ा। इसके अलावा एक्सिस बैंक, एनटीपीसी और सनफार्मा के शेयर भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे।

रुपए में 5 पैसे की मजबूती
सोमवार को 1 डॉलर के मुकाबले रुपए में 5 पैसे की तेजी आई और यह 71.26 पर खुला। सोमवार को 1 डॉलर के मुकाबले रुपया 71.31 पर बंद हुआ था।

Page 4MP Achievement Digital AD_300X250