यूपी में BJP का है जमाना तो सपा क्यों बन रही दलबदलुओं का सियासी ठिकाना?
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
विदेशी संस्थाओं द्वारा भारत में लोकतांत्रिक स्थिति की आलोचना की गई है,...
फरवरी महीने में थोक मूल्य आधारित सूचकांक (WPI) बढ़कर 4.17 फीसदी पर...
बंगाल की चुनावी रेस में बीजेपी और टीएमसी एक दूसरे से एक...
बॉलिवुड में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ऑन-स्क्रीन कपल्स में से एक हैं। ’नमस्ते लंदन’ से अपना जादू दिखाने के बाद यह जोड़ी रोहित शेट्टी की अगली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में नजर आने वाली है।
सूर्यवंशी में दोनों के साथ आने की घोषणा के बाद से दोनों स्टार्स के फैन्स उन्हें फिर से देखने के लिए उत्साहित हैं। फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने कटरीना के रोल को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। रोहित हाल ही में नेहा धूपिया के शो में नजर आए थे, जहां उन्होंने यह खुलासा किया।
रोेहित शेट्टी ने बताया कि कटरीना फिल्म में एक डॉक्टर के रोल में नजर आने वाली हैं। ‘गोलमाल’ के डायरेक्टर ने यह भी बताया कि कटरीना एक क्विज मास्टर की तरह हैं क्योंकि वह बहुत सारे सवाल पूछती रहती हैं।
उन्होंने कहा, ‘वह बहुत सारे सवाल पूछती हैं…क्या यह ठीक है? क्या यह सही है? मैं उसे बताता था कि वह सुंदर दिख रही है, लेकिन एक समय के बाद मैं जवाब देना बंद कर देता था।’ कुछ दिन पहले ही रोहित की फिल्म ‘सिम्बा’ के एक साल पूरे हुए हैं।