Mumbai’s Redevelopment Revolution, Why India is Next -Isheta Boruah, Aditya Trivedi
Mumbai is being Rebuilt. India is...
Mumbai is being Rebuilt. India is...
यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...
इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

पूर्व विधायक नेताजी की जुबान फिसली हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में हुए शामिल
देवास। देवास जिले के हाटपिपलिया विधानसभा क्षेत्र के सिंधिया समर्थक कांग्रेस के पूर्व विधायक मनोज चौधरी हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे लेकिन लगता है कि मनोज चौधरी अभी पूरी तरह से बीजेपी के नहीं हो पाए बीजेपी नेता मनोज चौधरी भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बरोठा मण्डल की बैठक में,उपचुनाव व आगामी कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तभी उनकी अचानक जुबान फिसल गई और वह बैठक में बीजेपी की जगह माइक से जिला कांग्रेस के पूर्व महामंत्री राजेश भैया यादव कह बैठे। कांग्रेस का नाम सुनते ही मंच पर बैठे अन्य नेताओं ने तत्काल मनोज चौधरी को इसका एहसास कराया और उन्होंने भी उसे तुरंत ठीक भी कर दिया लेकिन यह वीडियो व्हाट्सएप पर वायरल हो चुका था अब बोला जा सकता है कि शायद नेताजी पार्टी छोड़कर तो चले गए लेकिन उनके दिल में अभी भी कमल नहीं कांग्रेस है ऐसा कुछ कांग्रेसी सोशल मीडिया पर चर्चारत है।

