जब फ्रेंच राष्ट्रपति ने जर्मन की काउंसलर का 'नमस्ते' से किया स्वागत - Samacharline.com

देहरादून : सीएसआईआर के 85वें स्थापना दिवस पर सीएसआईआर-सीबीआरआई में ओपन डे कार्यक्रम आयोजित

– विद्यार्थियों ने सीएसआईआर-सीबीआरआई की अनुसंधान...

एआई के दौर में भी इंदौर की अनंतचतुर्दशी परंपराओं की रात… प्रशासन की जिम्मेदारी

इंदौर (अक्षय जैन)। परंपराएं समय के...

नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...

विदेश

जब फ्रेंच राष्ट्रपति ने जर्मन की काउंसलर का ‘नमस्ते’ से किया स्वागत

कोरोना संकट ने आर्थिक के साथ ही सामाजिक बदलाव ला दिए हैं. अब हर कोई हाथ मिलाने की जगह एक दूसरे का अभिवादन नमस्ते के जरिए कर रहा है. भारत ही नहीं पश्चिमी देशों में भी ‘नमस्ते कल्चर’ बढ़ता जा रहा है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल का नमस्ते करके अभिभावन किया.

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल का नमस्ते करके स्वागत किया. इस वीडियो को इंडियन डिप्लोमिसी ने ट्विटर पर वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि नमस्ते ही नया हेलो है.

इससे पहले भी कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बुधवार को स्पेन के राजा और रानी का नमस्ते करके अभिवादन किया था. इमैनुएल ने नमस्ते के साथ दोनों का स्वागत किया था. इसका भी वीडियो खूब वायरल हुआ था.

गौरतलब है कि पूरी दुनिया में कोरोना के मरीजों का कुल आंकड़ा 2 करोड़ 28 लाख 61 हजार 688 है, जिसमें करीब 8 लाख लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 करोड़ 55 लाख 16 हजार 737 लोह ठीक हो चुके हैं. 65 लाख से अधिक एक्टिव केस है.