BJP विधायक राधा मोहन को कारण बताओ नोटिस, MP रवि किशन ने मांगा इस्तीफा - Samacharline.com

मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार...

सरकारी नीतियों में शामिल किए जाएंगे छात्र – छात्राओं के सुझाव – सीएम पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत और अभिनंदन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...

होम

BJP विधायक राधा मोहन को कारण बताओ नोटिस, MP रवि किशन ने मांगा इस्तीफा

गोरखपुर सदर सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने पिछले दिनों ट्वीट कर योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए खुद के विधायक होने पर शर्म आने की बात कही थी. इसे पार्टी अनुशासनहीनता मानते हुए उनसे एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा है.

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा कि आपके द्वारा सरकार व संगठन की छवि धूमिल करने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर की जा रही है. ये अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है.

इधर, गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने नगर विधायक डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल के इस्तीफे की मांग की है. उन्होंने कहा कि अगर पार्टी के नीतियों व सिद्धांतों से आपको इतनी दिक्कत हो रही है तो आप पार्टी से इस्तीफा दे दें. आगे उन्होंने कहा कि विधायक राधा मोहनदास अग्रवाल पार्टी विरोधी बातों को मुद्दा बनाकर जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं.

बता दें कि कुछ रोज पहले लखीमपुर खीरी में हर्ष फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस द्वारा आरोपी को बचाने का मामला चर्चा में आया था. इस घटना पर गोरखपुर के सदर विधायक डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल ने ट्वीट कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे.