किसानों के अरमान फिर से हुवे ठंडे, पहले मौसम की मार से संकट में थे किसान अब.....! - Samacharline.com

सतना हाफ मैराथन ने नगर को बनाया ‘पिंक सिटी’, 22 राज्यों के 5,029 धावकों ने दिखाया दम

श्रीमती शांति मिश्रा जन्म शताब्दी को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना: कांकेर में दो नए मार्गों पर बस सेवा शुरू, दूरस्थ गांवों को मिलेगी परिवहन सुविधा

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत...

राज्यपाल से पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज...

उज्जैनदेवासदेशभोपालमध्य प्रदेश

किसानों के अरमान फिर से हुवे ठंडे, पहले मौसम की मार से संकट में थे किसान अब…..!

बारिश ने किसानों के अरमा फिर से ठंडे
मौसम की मार से संकट में थे किसान
देवास। बारिश के कारण किसानों की मेहनत पर एक बार फिर से पानी फिर गया वैसे ही पिछले दिनों अतिवृष्टि के कारण वह एक अन्य बीमारी लगने के कारण सोयाबीन पीला पड़ गया था जिसके कारण अधिकांश किसानों की सोयाबीन की फसलें पहले ही खराब हो गई थी किसानों ने बीमा करवाने के लिए बैंकों के चक्कर लगाये उसके बाद बची कुची फसल किसान निकाल रहे थे उस पर भी तीन चार दिनों की बारिश ने फसल खराब कर दी है।
मौसम की मार के कारण और बारिश के कारण कई किसान खराब फसल मशीन में निकलाने की वजह आग लगा रहे कई तो कई ने ट्रैक्टर ट्रॉली चलाकर फसल को नष्ट कर दी किसानों ने बताया कि बड़ी मेहनत से इस बार सोयाबीन की फसल लगाई थी लेकिन इस बार अतिवृष्टि से फसल खराब हो गई ऊपर से लगातार दो-तीन दिनों से बारिश के चलते बची कुची फसल भी खराब हो गई खेतों में फसल को पूरी तरह से खराब होने के बाद अब किसानों को कर्ज की चिंता सता रही है किसानों का कहना है कि कर्ज चुकाने के लिए सोयाबीन पर ही पूरी उम्मीद थी कि कुछ किसानों ने खेतों में बोनी की थी लेकिन फसल बर्बाद हो जाने के बाद कर्ज नहीं चुकाने की दशा में किसानों के सामने एक और संकट आना खड़ा है बारिश के कारण क्षेत्र में पानी भरा होने से पानी में तैर रही है बोला जा सकता है कि मौसम की मार से संकट में थे जो किसान अब बारिश से बची फसल भी बर्बाद हो गई है।