कभी लोकल ट्रेन में किसी ने नहीं किया था वेलकम... अब है टीम इंडिया का स्टार क्रिकेटर - Samacharline.com

पहली बारिश में ही ‘जलमग्न’ हुआ महाकाल क्षेत्र का मार्ग, व्यवस्थाओं की खुली पोल, हरसिद्धि से चारधाम मंदिर मार्ग पर जलभराव, श्रद्धालुओं और राहगीरों को उठानी पड़ी परेशानी – दीपक कोडापे

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ सिंहस्थ : 2028 के दृष्टिगत नवीन घाट निर्माण कार्य का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में आया अभूतपूर्व बदलाव : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 20 जून : हरियाणा के मुख्यमंत्री...

होम

कभी लोकल ट्रेन में किसी ने नहीं किया था वेलकम… अब है टीम इंडिया का स्टार क्रिकेटर

ऑस्ट्रेलिया से स्वदेश लौटने पर क्रिकेट फैन्स ने शार्दुल का जोरदार स्वागत किया. फैन्स उनकी एक झलक पाने को आतुर दिखे. लेकिन तीन साल पहले साउथ अफ्रीका दौरे से लौटने पर किसी ने उन्हें पहचाना तक नहीं था.

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. शार्दुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन टेस्ट में जीत के नायकों में से एक रहे. ऑस्ट्रेलिया से स्वदेश लौटने पर क्रिकेट फैन्स ने शार्दुल का जोरदार स्वागत किया. फैन्स उनकी एक झलक पाने को आतुर दिखे. लेकिन तीन साल पहले साउथ अफ्रीका दौरे से लौटने पर किसी ने उन्हें पहचाना तक नहीं था.

यह वाकया शार्दुल ठाकुर के साथ 2018 में घटा था, तब शार्दुल साउथ अफ्रीका से मुंबई पहुंचे थे. शार्दुल ने अपने घर पालघर जाने के लिए अंधेरी से लोकल ट्रेन पकड़ी थी. यात्रियों से भरी ट्रेन में टीम इंडिया के इस स्टार गेंदबाज को किसी ने पहचाना नहीं था.

एक इंटरव्यू में शार्दुल ठाकुर ने कहा था, ‘साउथ अफ्रीका से लौटने के बाद मैंने अंधेरी में ट्रेन पकड़ी. मैंने हेडफोन लगा रखा था और जल्दी से घर पहुंचना चाहता था. जो लोग मुझे ट्रेन में देख रहे थे वे सोच रहे थे कि क्या मैं सच में शार्दुल ठाकुर हूं या नहीं.’