शिक्षामंत्री डॉ. निशंक हिंदी राइटर्स गिल्ड कनाडा के ‘साहित्य गौरव’ से सम्‍मानित - Samacharline.com

पहली बारिश में ही ‘जलमग्न’ हुआ महाकाल क्षेत्र का मार्ग, व्यवस्थाओं की खुली पोल, हरसिद्धि से चारधाम मंदिर मार्ग पर जलभराव, श्रद्धालुओं और राहगीरों को उठानी पड़ी परेशानी – दीपक कोडापे

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ सिंहस्थ : 2028 के दृष्टिगत नवीन घाट निर्माण कार्य का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में आया अभूतपूर्व बदलाव : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 20 जून : हरियाणा के मुख्यमंत्री...

विशेष

शिक्षामंत्री डॉ. निशंक हिंदी राइटर्स गिल्ड कनाडा के ‘साहित्य गौरव’ से सम्‍मानित

शिक्षा मंत्री डॉ. निशंक ने कहा कि यह सम्मान उन भारतवंशियों को समर्पित है जो विदेश में रहकर भी भाषा और संस्कृति के लिए समर्पित हैं और अत्यंत समर्पण से विदेश में रहकर भी हिंदी, भारतीय भाषाओं और संस्कृति का परचम फहरा रहे हैं.

साहित्यकार और भारत के शिक्षामंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को उनके उत्कृष्ट लेखन और साहित्य के लिये ‘वातायन अन्तरराष्ट्रीय शिखर सम्मान’ के बाद अब हिन्दी राइटर्स गिल्ड कनाडा द्वारा एक और अन्तरराष्ट्रीय सम्मान ‘कनाडा साहित्य गौरव’ से सम्मानित किया गया है. उन्हें यह सम्मान राजभवन में, उत्तराखण्ड के राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य के हाथों से प्रदान किया गया. समारोह वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया गया था.

डॉ. निशंक को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि डॉ. निशंक का बहुमुखी व्यक्तित्व हैं जो कि साहित्य सेवा के साथ ही राजनीति एवं समाजसेवा में भी एक साथ सक्रिय हैं. हिन्दी को बच्चों तथा युवाओं के मध्य लोकप्रिय बनाना महत्वपूर्ण है. डॉ. निशंक द्वारा लाई गई भारत की नई शिक्षा नीति में भी मातृभाषा को महत्व दिया गया है.