वक्त के बेहद पाबंद थे शशि कपूर, लेट होने पर शत्रुघ्न को बेल्ट लेकर दौड़ाया था - Samacharline.com
होम

वक्त के बेहद पाबंद थे शशि कपूर, लेट होने पर शत्रुघ्न को बेल्ट लेकर दौड़ाया था

शशि कपूर ने शूटिंग सेट पर अपने लेट होने की वजह भी बताई. उन्होंने कहा कि वह हर रोज सुबह उठकर एक घंटे योग किया करते थे जिसकी वजह से आमतौर पर वह लेट हो जाते थे.
दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने उस वक्त को रिकॉल किया जब शशि कपूर ने शूटिंग सेट पर उन्हें बेल्ट लेकर दौड़ाया था. ऐसा शत्रुघ्न के लेट आने की वजह से हुआ था. एक्टर ने बताया कि वह अपनी लाइन्स को जल्दी से याद कर लेते थे ताकि शशि कपूर के गुस्से से बचा जा सके. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने लेट आने की आदत के चलते शशि कपूर की नाराजगी के बारे में बताया था.

TOI के साथ बातचीत में एक्टर ने कहा, “एक बार शशि कपूर मेरे लेट आने के चलते बेल्ट लेकर मेरे पीछे पड़ गए थे. मैंने उन्हें बताया कि मेकर्स ने उन्हें उनकी पंक्चुएलिटी की वजह से कास्ट किया है और मुझे मेरे टैलेंट की वजह से. तब उन्होंने कहा कि देखो कितनी बेशर्मी से वो ये बात कह रहा है.” शत्रुघ्न ने बताया कि हालांकि ये सारी चीजें हंसी मजाक में हुई थीं क्योंकि जाहिर तौर पर हमारी गजब की बॉन्डिंग थी.

शशि कपूर ने शूटिंग सेट पर अपने लेट होने की वजह भी बताई. उन्होंने कहा कि वह हर रोज सुबह उठकर एक घंटे योग किया करते थे जिसकी वजह से आमतौर पर वह लेट हो जाते थे. उन्होंने कहा, “मैं जानबूझकर लेट नहीं हुआ करता था. मैं काम पर निकलने से पहले योग करने को लेकर काफी सख्त था जिसके चलते कई बार मैं लेट हो जाता था. कई बार मैं सुबह 9 बजे की शिफ्ट होती थी तो दोपहर 12 बजे शूटिंग सेट पर पहुंचता था.”

एक बार में याद कर लेते थे डायलॉग

एक्टर ने बताया कि उनकी याद्दाश्त बहुत शार्प थी और आज भी है. तो इसी वजह से मैं अपनी लाइन्स एक ही बार में याद कर लेता था और शूट के लिए तैयार हो जाता था. तो इस तरह हम हमेशा समय से पहले ही शूटिंग खत्म कर लिया करते थे. मैं एक वन-टेक आर्टिस्ट था. अगर कभी किसी मौके पर दूसरे टेक की जरूरत होती थी तो मैं इसे थोड़ा सा बदल देता था ताकि निर्देशक बेहतर शॉट का चुनाव कर सके.

Page 6MP Achievement Digital AD_300X250