वन अधिकारी केवल प्रशासनिक अधिकारी नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रहरी हैं: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में भारतीय वन सेवा के परिवीक्षार्थियों...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में भारतीय वन सेवा के परिवीक्षार्थियों...
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के तहत सती गेट...
चण्डीगढ- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि प्रॉपर्टी...

स्टार्स ने भारत की एकता के बारे में बात करते हुए रिहाना को जवाब दिया था. साथ ही प्रोपेगेंडा के खिलाफ भारत की एकता का बखान किया था. ये सभी ट्वीट्स चर्चा का विषय बने हुए हैं. अब एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने इसपर अपनी राय रखी है. तापसी के मुताबिक, अगर महज एक ट्वीट से आपकी एकता पर आंच आती है, तो आपको सोचने की जरूरत है.
भारत में जारी किसान आंदोलन में पूरी दुनिया की नजर में आ गया है. कृषि कानून के विरोध में धरना दे रहे किसानों को 60 दिन से ज्यादा हो गए हैं और अब किसानों को पूरी दुनिया से समर्थन मिलने लगा है. हाल ही में अमेरिकी सिंगर रिहाना ने अपने ट्विटर हैंडल से किसानों के समर्थन में ट्वीट किया था. रिहाना ने ट्वीट करते हुए लिखा, “हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे. #FarmersProtest.” रिहाना के ट्वीट पर लगातार बॉलीवुड सेलेब्स के रिएक्शन आए. स्टार्स जैसे अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार, करण जौहर आदि संग अन्य ने इसपर रिएक्ट किया.
तापसी पन्नू ने किया ट्वीट
जाहिर है कि कंगना रनौत ने भी रिहाना को ट्वीट के जरिए बातें सुनाईं. स्टार्स ने भारत की एकता के बारे में बात करते हुए रिहाना को जवाब दिया था. साथ ही प्रोपेगेंडा के खिलाफ भारत की एकता का बखान किया था. ये सभी ट्वीट्स चर्चा का विषय बने हुए हैं. अब एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने इसपर अपनी राय रखी है. तापसी के मुताबिक, अगर महज एक ट्वीट से आपकी एकता पर आंच आती है, तो आपको सोचने की जरूरत है.