ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं, RBI बोला- इस बार डबल डिजिट में दौड़ेगी अर्थव्यवस्था - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

कारोबारदेशहोम

ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं, RBI बोला- इस बार डबल डिजिट में दौड़ेगी अर्थव्यवस्था

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को नई क्रेडिट पॉलिसी का ऐलान किया है. RBI ने इस बार भी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को नई क्रेडिट पॉलिसी का ऐलान किया है. RBI ने इस बार भी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. आम बजट के बाद उम्मीद लगाए बैठे मिडिल क्लास को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है. आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को इसका ऐलान किया.

आरबीआई ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है, इसका मतलब रेपो रेट अभी भी 4 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट 3.35 फीसदी पर ही रहेगी.

आपको बता दें कि आरबीआई की नजर राजकोषीय घाटे को कम करने पर है. यही कारण है कि एक्सपर्ट पहले ही इस बात का अंदाजा लगा रहे थे कि ब्याज दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा. साथ ही ब्याज दरों को पहले ही काफी कम किया जा चुका है, ऐसे में इस बार भी उम्मीद कम थी. गौरतलब है कि आम बजट 2021-22 पेश होने के बाद पहली बार रिजर्व बैंक ने क्रेडिट पॉलिसी की समीक्षा की है.

डबल डिजिट में दौड़ेगी अर्थव्यवस्था, सुधार की ओर अग्रसर

रिजर्व बैंक ने अगले वित्त वर्ष 2021-22 में जीडीपी में 10.5 फीसदी की बढ़त का अनुमान लगाया है. बता दें कि बजट में यह 11 फीसदी होने का अनुमान लगाया गया है.

RBI गवर्नर ने कहा कि धीरे-धीरे घरों की बिक्री में सुधार हुआ है, साथ ही अब लोगों के खर्च करने की क्षमता एक बार फिर रिकवर हो रही है. हाल ही में जो आम बजट पेश किया गया है, उससे निवेश की स्थिति सुधरने की उम्मीद है. शक्तिकांत दास की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि जनवरी-मार्च के बीच महंगाई दर 5.2 फीसदी तक रह सकती है.

आपको बता दें कि अभी रेपो दर चार फीसदी के रिकॉर्ड निचले स्तर पर है. वहीं रिवर्स रेपो दर 3.35 फीसदी है. बैंक पिछले साल फरवरी से रेपो दर में 1.15 फीसदी की कटौती कर चुका है.