“जो कहा वो किया” मुख्यमंत्री डॉ यादव अचानक पहुंचे उज्जैन और किया उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण
किसान के चेहरे पर खुशी ही हमें सुकून...
किसान के चेहरे पर खुशी ही हमें सुकून...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स...
उज्जैन। जल, जंगल और सामान्य जन के लिए...

आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL) ने अपने कर्मचारियों में कुल 700 करोड़ रुपये का स्पेशल बोनस बांटने का निर्णय लिया है. कंपनी ने साल 2020 में 10 अरब अमेरिकी डॉलर की जबरदस्त आय हासिल करने की खुशी में यह निर्णय लिया है.
कोरोना काल में जबरदस्त आय से उत्साहित आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL) ने अपने कर्मचारियों में कुल 700 करोड़ रुपये का स्पेशल बोनस बांटने का निर्णय लिया है.
कंपनी ने साल 2020 में 10 अरब अमेरिकी डॉलर (करीब 73 हजार करोड़ रुपये) की जबरदस्त आय हासिल करने की खुशी में यह निर्णय लिया है. कंपनी ने करीब 1.5 लाख कर्मचारियों के लिए 700 करोड़ रुपये का बोनस जारी कर दिया है.
कब मिलेगा
यह स्पेशल बोनस कर्मचारियों को फरवरी महीने में ही मिल जाएगा. कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘एचसीएल के आईपीओ आने के 20 साल के भीतर ही टेक्नोलॉजी, बिजनेस और इंजीनियरिंग सर्विसेज तथा सॉफ्टवेयर में यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर पाना इसके कर्मचारियों के जुनूनी प्रयास और लगातार उपलब्धियों का प्रमाण है. इसके अलावा यह सभी तरह की इंडस्ट्रीज और पार्टनर्स एवं स्टेकहोल्डर्स के साथ कंपनी के दीर्घकालिक और गहरे रिश्तों का भी प्रमाण है.
किस तरह के कर्मचारियों को मिलेगा
कंपनी ने कहा कि एक साल या उससे ज्यादा की सेवा देने वाले सभी कर्मचारियों को दस दिन के वेतन के बराबर बोनस दिया जाएगा. कंपनी ने कहा, ‘हमारे कर्मचारी हमारे लिए सबसे कीमती एसेट हैं. निर्मम महामारी के बावजूद एचसीएल परिवार के हर सदस्य ने जबरदस्त प्रतिबद्धता और जुनून दिखाया है तथा कंपनी की तरक्की में अपना योगदान किया है.’