टीम इंडिया से चमत्कार की आस, चेन्नई टेस्ट जीतने के लिए रचना होगा इतिहास - Samacharline.com

मुख्यमंत्री धामी ने किया श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, नवरात्रि के प्रथम दिवस पर ध्वजारोहण कर नौ दिवसीय मेले का उद्घाटन, सांस्कृतिक झांकियों का किया अवलोकन

टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा,...

श्रद्धेय अशोक सिंघल जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित किया, राम जन्मभूमि आंदोलन को व्यापक जनआंदोलन बनाने में अशोक सिंघल जी की भूमिका अविस्मरणीय: मुख्यमंत्री

अशोक सिंघल जी के अखंड, सुरक्षित...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर के सीमावर्ती गांवों में सड़क संपर्क को मिल रही मजबूती

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के...

खेल/क्रिकेट

टीम इंडिया से चमत्कार की आस, चेन्नई टेस्ट जीतने के लिए रचना होगा इतिहास

चेन्नई में भारत और इंग्लैंड के बीच जारी चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच रोमांचक मोड़ पर है. इंग्लैंड ने भारत को 420 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है. भारत अगर इसे हासिल कर लेता है तो ये टेस्ट क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा चेज होगा. टेस्ट क्रिकेट में चौथी पारी में 418 से ज्यादा का चेज आज तक नहीं हो पाया है. वेस्ट इंडीज ने 2003 में सेंट जोंस में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा किया था.

दक्षिण अफ्रीका ने किया था 414 रनों का पीछा-

सबसे बड़ा टारगेट हासिल करने की सूची में दक्षिण अफ्रीका दूसरे नंबर पर है. उसने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 414 रनों के टारगेट को हासिल किया था. ये मैच ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में खेले गया था.

वहीं, भारत की बात करें तो वो इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. उसके नाम 406 रनों का टारेगट चेज करने का रिकॉर्ड दर्ज है. साल 1976 में भारतीय टीम ने पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्ट इंडीज के खिलाफ ये कारनामा किया था. अगर चेन्नई में भारत के रिकॉर्ड को देखें तो वो उसके पक्ष में है.

साल 2008 में भारत ने चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ 387 रनों के लक्ष्य को हासिल किया था. उस मैच में दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने शतक जड़ा था और भारतीय टीम 6 विकेट से ये मैच जीतने में सफल हुई थी.

ऑस्ट्रेलिया चेज कर चुकी है 404 रन:

ऑस्ट्रेलिया ने साल 1948 में इंग्लैंड के खिलाफ 404 रनों का टारेगट चेज किया था. ये मैच इंग्लैंड के लीड्स में खेला गया था. इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर वेस्ट इंडीज का नाम है, जो उसने एक दिन पहले यानी रविवार को हासिल किया है. वेस्ट इंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ 395 रनों का टारगेट हासिल किया, जो एशिया में सबसे बड़े टारगेट को हासिल करने का रिकॉर्ड है.