पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर भारी बढ़त, दिल्ली में 87 रुपये के पार हुआ पेट्रोल - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

कारोबारहोम

पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर भारी बढ़त, दिल्ली में 87 रुपये के पार हुआ पेट्रोल

पेट्रोल-डीजल के दाम में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढ़त की गई है.दिल्ली में पेट्रोल रिकॉर्ड 87.30 रुपये लीटर हो गया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल भी काफी मजबूत हुआ है. लंदन का ब्रेंट क्रूड 60 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है.

तीन दिन शांति के बाद मंगलवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर भारी बढ़त कर दी है. पेट्रोल-डीजल के दाम में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढ़त की गई है. दिल्ली में पेट्रोल रिकॉर्ड 87.30 रुपये लीटर हो गया है.

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल भी काफी मजबूत हुआ है. लंदन का ब्रेंट क्रूड 60 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है. हालांकि, भारतीय बॉस्केट के लिए जो कच्चा तेल आता है उस पर रेट में बदलाव का असर 20-25 दिन के बाद दिखता है.

ये हैं प्रमुख शहरों के रेट

इस बढ़त के बाद दिल्ली में पेट्रोल 87.30 रुपये और डीजल 77.48 रुपये लीटर हो गया है. इसी तरह मुंबई में पेट्रोल 93.83 रुपये और डीजल 84.36 रुपये लीटर, चेन्नै में पेट्रोल 89.70 रुपये और डीजल 82.66 रुपये लीटर तथा कोलकाता में पेट्रोल 88.63 रुपये और डीजल 81.06 रुपये लीटर हो गया है. नोएडा में पेट्रोल 86.41 रुपये और डीजल 77.90 रुपये लीटर हो गया है.