एक और बैंक पर RBI का शिकंजा, ग्राहक 6 महीने तक नहीं निकाल पाएंगे पैसे! - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

होम

एक और बैंक पर RBI का शिकंजा, ग्राहक 6 महीने तक नहीं निकाल पाएंगे पैसे!

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक और को-ऑपरेटिव सेक्टर की बैंक पर बैन लगाया है. दरअसल, नाशिक की इंडिपेंडेंस को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (Independence Co-operative Bank Limited) पर RBI की ओर से प्रतिबंध लगाया गया है.

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक बैंक की आर्थिक स्थिति नाजुक होने के कारण RBI की ओर से एहतियात के रूप में ये कार्रवाई की गई है. आरबीआई की ओर से बैन के बाद अब बैंक के खाताधारकों को पैसे निकालने की अनुमति नहीं होगी. यानी खाताधारक पैसे नहीं निकाल पाएंगे. (Photo: File)

वहीं, इंडिपेंडेंस को-ऑपरेटिव बैंक के करीबन 99.88 प्रतिशत खाताधारक डिपॉजिट इंश्योरंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन के बीमा सुरक्षा के लिए पात्र हैं. इस बीमा सुरक्षा योजना में बैंक खाताधारक को 5 लाख तक के जमा पर बीमा सुरक्षा प्रदान की जाती है.

लेकिन RBI की ओर से इंडिपेंडेंस को-ऑपरेटिव बैंक पर 6 महीनों के लिए प्रतिबंध लगाया गया है. यह आदेश 10 फरवरी से ही लागू हो गया है. बैंक पर प्रतिबंध के बारे में आरबीआई ने आदेश जारी किया है.

जिसमें इंडिपेंडेंस को-ऑपरेटिव बैंक की वर्तमान स्थिति को देखते हुए बैंक के खाताधारकों को बचत या चालू खाते में पैसे जमा करने और निकालने की अनुमति नहीं होगी. इसके साथ ही कुछ नियम और शर्तों के तहत खाताधारक कर्ज लौटा सकते हैं ऐसा आरबीआई ने अपने आदेश में कहा है.

बैंक के अधिकारियों को भी नये निवेश करने, बड़ी रकम अदा करने और कर्ज मंजूर करने का अधिकार नहीं होगा. ये भी आरबीआई ने स्पष्ट किया है. आरबीआई ने साफ कहा है कि जब तक बैंक की आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं होता तब तक ये प्रतिबंध जारी रहेंगे.