Madhya Pradesh : भगवान चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव भोपाल में बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा
भोपाल। भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव के अवसर पर 23 अप्रैल 2026 को राजधानी...
भोपाल। भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव के अवसर पर 23 अप्रैल 2026 को राजधानी...
उज्जैन। स्पेशल डीजी जैन ने सिंहस्थ 2028 के दौरान बाहर से आने...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अद्वैत ज्ञान के सूर्योदय...
Prime Minister Narendra Modi has praised this initiative. Dr. Yadav repeatedly emphasizes...

हाल-फिलहाल वे अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट मेडे की शूटिंग में व्यस्त हैं. फिल्म के सेट से उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. अब एक्टर ने खुद सेट से अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.
बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन 80 साल की उम्र में भी जिस तरह से काम कर रहे हैं वो आज कि युवा पीढ़ी के लिए किसी आदर्श से कम नहीं है. अमिताभ बच्चन आज युवाओं के भी रोल मॉडल हैं. इसकी वजह ये है कि वे अपने जीवन में कड़ी मेहनत और अनुशासन को खूब तवज्जो देते हैं. लॉकडाउन के बाद काम पर वापस आने वाले अमिताभ बच्चन चुनिंदा बॉलीवुड सितारों में से एक रहे. हाल-फिलहाल वे अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट मेडे की शूटिंग में व्यस्त हैं. फिल्म के सेट से उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. अब एक्टर ने खुद सेट से अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.
अमिताभ द्वारा शेयर की गई फोटोज में देखा जा सकता है कि कैसे एक्टर ने एक क्लासी ब्लैक जैकेट कैरी किया हुआ है. साथ ही उन्होंने स्टाइलिश सनग्लासेस भी लगाए हुए हैं. कैमरे के सामने पोज देते हुए अमिताभ बच्चन काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं. अमिताभ बच्चन ने हमेशा की तरह इस तस्वीर पर खास अंदाज में कैप्शन भी दिया. उन्होंने लिखा- नींबू पानी धूप में, चश्मा, जैकेट, शूट में. उनकी इस तस्वीर पर विक्की कौशल, मौनी रॉय, मनीष पॉल समेत कई सारे एक्टर्स ने कमेंट किया.
कई सारे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बिग बी
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन फिल्म मेडे की शूटिंग में व्यस्त हैं. फिल्म में उनके अलावा अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह भी अहम रोल में हैं. फिल्म का निर्देशन अजय देवगन ने किया है. इस फिल्म के अलावा अमिताभ बच्चन फिल्म चेहरे और ब्रह्मास्त्र का भी हिस्सा हैं. ब्रह्मास्त्र फिल्म में उनके अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी साथ नजर आएंगे.