घर में इन 5 चीजों का होना अशुभ, सुख-समृद्धि में सबसे बड़ी रुकावट - Samacharline.com

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश, पेयजल एवं जल जीवन मिशन से जुड़ी शिकायतों पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश

जन शिकायतों के समाधान में लापरवाही...

मुख्यमंत्री ने 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को किया फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहन लाल बडौली को कार्यभार ग्रहण कराया

चंडीगढ़- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब...

होम

घर में इन 5 चीजों का होना अशुभ, सुख-समृद्धि में सबसे बड़ी रुकावट

ज्योतिषविदों का कहना है कि घर में कुछ चीजों का होना बेहद अशुभ माना जाता है. इन चीजों के घर में रहने से इंसान की दिक्कतें बढ़ने लगती हैं.

सुख-समृद्धि के लिए घर में वास्तु के हिसाब से चीजों का ठीक होना बहुत जरूरी माना जाता है. ज्योतिषविदों का कहना है कि घर में रखी कुछ चीजें अशुभता का प्रतीक होती हैं. इन चीजों के घर में रहने से इंसान की दिक्कतें बढ़ने लगती हैं.

बंद घड़ियां– घड़ियां आपको जीवन में आगे ले जाती हैं. ये आपके बुरे समय को टाल भी सकती हैं. घर में बंद घड़ियां बिल्कुल न रखें. इससे आपकी किस्मत एक जगह पर रुक जाएगी. आपका खराब समय समाप्त होने का नाम ही नहीं लेगा.
बंद ताले– ताला आपकी किस्मत को खोल भी सकता है और हमेशा के लिए बंद भी कर सकता है. घर में खराब या बंद ताले न रखें. इससे करियर में रुकावट आ जाएगी.

खराब जूते-चप्पल– जूते-चप्पल का संबंध आपके संघर्ष से है. जीवन में संघर्ष को कम करना चाहते हों तो जूते-चप्पल ठीक रखें. घर में पुराने, फटे या खराब जूते चप्पल रखना से संघर्ष बढ़ेगा. हर काम के लिए कदम कदम पर मेहनत करनी पड़ेगी. ऐसे जूते चप्पलों को शनिवार को हटा दें या बांट दें.

देवी देवताओं की पुरानी मूर्तियां और चित्र– देवी-देवताओं की मूर्तियां और चित्र एक निश्चित समय तक शुभ तरंगे देते हैं. इसके बाद उनसे नकारात्मक तरंगे निकलने लगती हैं. इसलिए पुरानी मूर्तियों और चित्रों को समय समय पर बदलते रहना चाहिए. इसके बाद भी इनका प्रयोग करते रहने से मानसिक स्थिति बिगड़ सकती है. इनको समय पर हटाकर जमीन में दबा दें या जल प्रवाहित कर दें.