केंद्रीय मंत्री की कार को ओवरटेक करना पड़ा महंगा, थाने में घंटों बिठाया गया परिवार! - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

होम

केंद्रीय मंत्री की कार को ओवरटेक करना पड़ा महंगा, थाने में घंटों बिठाया गया परिवार!

केंद्रीय मंत्री की गाड़ी को ओवरटेक करना एक परिवार को महंगा पड़ा. इसकी सजा में पूरे परिवार को पांच घंटे तक थाने में बैठना पड़ा. दरअसल एक ही परिवार के पांच लोग बालासोर जिले से कोलकाता लौट रहे थे. ओडिशा के बस्ता इलाके में जब वो एनएच-16 से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने एंबुलेंस समझकर मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी की कार को साइड दिया, लेकिन आगे जब सारंगी के काफिले की गाड़ी स्लो हुई तो उन्होंने अपनी कार बढ़ा ली. उसके बाद तकरीबन 20 किलोमीटर तक पीछा कर उनकी कार को लोकनाथ टोल गेट पर रोका गया और बस्ता थाने में पांच घंटे तक बिठाकर रखा गया. आगे ऐसी गलती नहीं करेंगे, ये लिखवाने के बाद ही उन्हें छोड़ा गया. देखें वीडियो.