नेशनल हाइवेज 100% कैशलेस बनाने के लिए NHAI का ‘Free FASTag' अभियान, जानें पूरी डिटेल - Samacharline.com

विशेष लेख : शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

कभी नक्सल हिंसा और दुर्गम भौगोलिक...

लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

लोकभवन में आज से ‘सतर्कता जागरूकता...

लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें – श्री डेका

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने युवाओं...

कारोबारदेश

नेशनल हाइवेज 100% कैशलेस बनाने के लिए NHAI का ‘Free FASTag’ अभियान, जानें पूरी डिटेल

देश में राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) का प्रबंधन करने वाले National Highway Authority of India (NHAI) का कहना है कि देश में 15-16 फरवरी की मध्यरात्रि 12 बजे से FASTag को अनिवार्य किया गया. इसकी वजह से दो दिन के भीतर 2.5 लाख से अधिक FASTag खरीदे गए.

NHAI ने एक बयान में कहा कि 17 फरवरी 2021 को देशभर के नेशनल हाइवे पर FASTag से 95 करोड़ रुपये का टोल कलेक्शन किया गया. यह FASTag से कलेक्ट होने वाले टोल का सबसे ऊंचा स्तर है.

NHAI ने कहा कि देश में FASTag से टोल कलेक्शन 87% तक पहुंच गया है. इसमें 7% की वृद्धि मात्र दो दिन में देखी गई है. देश में करीब 100 टोल प्लाजा ऐसे हैं जहां 90% टोल कलेक्शन FASTag से हो रहा है.

पीटीआई की खबर के मुताबिक NHAI देशभर में सभी नेशनल हाइवे पर टोल कलेक्शन 100% कैशलेस बनाने के लिए 1 मार्च 2021 तक Free FASTag अभियान चलाएगा. इसके तहत वह FASTag की 100 रुपये की कीमत को माफ करेगा. यह सुविधा राज्यों के टोल बूथ समेत देशभर के 770 से अधिक टोल प्लाजा पर उपलब्ध होगी. इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा वाहन मालिकों को FASTag खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना है.

NHAI ने अपने बयान में कहा कि उसने ‘My FASTag App‘ पर नया फीचर ‘चेक बैंलेंस स्टेटस’ भी जोड़ा है. इस पर टैप करके वाहन मालिक उनके FASTag में बची हुई राशि देख सकेंगे.

My FASTag App पर बची राशि को रंगों के कोड में दिखाया जाएगा. इससे FASTag के एक्टिव स्टेटस का भी पता चलेगा. ग्रीन रंग FASTag के एक्टिव होने का संकेत देगा, जबकि ऑरेंज कलर FASTag में राशि के कम होने या उसे रिचार्ज करने की जरूरत बताएगा. लाल रंग ब्लैकलिस्ट किए गए FASTag की जानकारी देगा.