Mukesh Ambani के घर के बाहर विस्फोटक, Police खंगाल रही CCTV footage - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

होम

Mukesh Ambani के घर के बाहर विस्फोटक, Police खंगाल रही CCTV footage

देश के सबसे धनी उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर खड़ी एक संदिग्ध कार में जिलेटिन की छड़ें मिली हैं. मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है. हैरानी की खबर ये भी है कि गाड़ी के अंदर से कुछ नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं जिनमें कुछ ऐसे नंबर हैं जो मुकेश अंबानी की सुरक्षा में लगी गाड़ियों से मेल खाते हैं. इस मामले में एटीएस भी आतंकी एंगल पर जांच कर रही है. गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा क्राइम ब्रांच पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस को एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी की मदद से वो फुटेज भी मिल गया है. इस घटना के बाद मुकेश अंबानी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है |