लखनऊ में सेना के ऑफिसर का गला काटा, कैंट क्षेत्र में मिली डेड बॉडी - Samacharline.com
Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com
होम

लखनऊ में सेना के ऑफिसर का गला काटा, कैंट क्षेत्र में मिली डेड बॉडी

लखनऊ में आर्मी के एक JCO (junior commissioned officer) की गला रेत कर हत्या कर दी गई है, जबकि एक दूसरा JCO घायल हालत में मिला है. पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और अब पूरे मामले की छानबीन चल रही है. हालांकि पुलिस के मुताब‍िक ये सेना के दो अफसरों के बीच आपसी लड़ाई का मामला है, पुलिस के अनुसार दोनों ने एक-दूसरे पर हमला किया है जिसमें एक की मौत हो गई और एक घायल है. आगे मामले की जांच की जा रही है. ये मामला मेस से जुड़ा है.

जानकारी के मुताब‍िक, लखनऊ के थाना कैंट क्षेत्र में ऑफिसर्स मेस है जहां पुलिस को 2 लोगों के घायल अवस्था में पाए जाने की सूचना मिली थी. मौके पर पुलिस ने पहुंच कर पाया एक व्यक्ति जिसका नाम पिम्बा शेरपा है, उसकी गला रेत कर हत्या की गई है जबकि दूसरा व्यक्ति जिसका नाम रमेश कुमार राय है, वह 200 मीटर दूर पर पड़ा था. पुलिस ने इसको इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा है.

डीसीपी ईस्ट संजीव सुमन के मुताब‍िक, दोनों जेसीओ रैंक के आर्मी ऑफिसर हैं और मेस के चार्ज को लेकर आपस में लड़ पड़े थे. इस घटना में एक का गला रेता गया जबकि एक घायल अवस्था में मिला. घायल के ठीक होने पर और भी जानाकरी निकल पाएगी. आगे की जांच की जा रही है.