खेसारी लाल या पवन सिंह नहीं, इस सुपरस्टार के साथ भोजपुरी फिल्म में होगी सपना चौधरी की एंट्री - Samacharline.com
होम

खेसारी लाल या पवन सिंह नहीं, इस सुपरस्टार के साथ भोजपुरी फिल्म में होगी सपना चौधरी की एंट्री

सपना चौधरी को अभी तक बॉलीवुड और हरियाणवी गानों पर जलवा बिखेरते देखा गया है. लेकिन अब यह हरियाणवी डांसर भोजपुरी फिल्म में भी अपने डांस का तड़का लगाने वाली हैं.

अपने डांस मूव और अदाओं से लाखों दिलों पर राज करने वाली हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी को अभी तक बॉलीवुड और हरियाणवी गानों पर जलवा बिखेरते देखा गया है. लेकिन अब यह हरियाणवी डांसर भोजपुरी गानों में भी अपने डांस का तड़का लगाने वाली हैं.

दरअसल, सपना चौधरी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ एक भोजपुरी फिल्म में नजर आने वाली हैं. बिहार तक की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की जोड़ी भोजपुरी फिल्म ‘मजनू’ में नजर आने वाली है. बताया जा रहा है कि यह फिल्म बड़े बजट की होगी और इस फिल्म को सुशील वर्मा बना रहे हैं. वहीं ब्रजेश मौर्या इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे.

जानकारी के मुताबिक इस भोजपुरी फिल्म में दोनों एक डांस नंबर में साथ दिखेंगे. इससे पहले सपना चौधरी कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. वहीं बात करें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की तो सपना चौधरी कई बार खेसारी लाल यादव, रवि किशन और मनोज तिवारी के साथ स्टेज शेयर कर चुकी हैं.

निरहुआ और सपना चौधरी पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे. ऐसे में दोनों के फैन्स को इनकी जोड़ी का इंतजार रहेगा. अब देखना होगा कि पर्दे पर दोनों की जोड़ी कितना कमाल दिखाती है.

Page 7MP Achievement Digital AD_300X250