नोएडा: गर्लफ्रेंड से जिस्मफरोशी करवाने लगा था शख्स, खुद करता था कस्टमर्स की बुकिंग - Samacharline.com

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन की कार्यप्रणाली एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में ‘प्रोजेक्ट गंगा’ के शुभारम्भ अवसर पर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया हिस्सा

चंडीगढ़- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता...

आम आदमी पार्टी का राज्य स्तरीय पदभार ग्रहण एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में राज्य सभा सांसद आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह होंगे शामिल

इन्दौर। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ...

होम

नोएडा: गर्लफ्रेंड से जिस्मफरोशी करवाने लगा था शख्स, खुद करता था कस्टमर्स की बुकिंग

नोएडा के गेस्ट हाउस से बरामद की गई 17 साल की लड़की ने पुलिस को बताया कि वह बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली है. इस लड़की ने पुलिस को बताया है उसका बॉयफ्रेंड उसे शादी का झांसा देकर बिहार से दिल्ली ले आया था.

पिछले हफ्ते नोएडा पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था. बीते 27 फरवरी को नोएडा पुलिस ने सेक्टर-24 इलाके में एक गेस्ट हाउस पर छापा मारा था. पुलिस ने यहां देह व्यापार कराने वाले गैंग का पर्दाफाश किया था. जिसमें 4 लड़कियों को भी पकड़ा गया था.

नोएडा पुलिस ने इन लड़कियों से पूछताछ शुरू की. जिसके बाद इन लड़कियों में एक ऐसी नाबालिग किशोरी शामिल थी. जिसको उसके बॉयफ्रेंड ने इस देह व्यापार में धकेल दिया था. पुलिस ने अब इस किशोरी को जिस्मफरोशी के धंधे से बाहर निकाल दिया है. फिलहाल किशोरी को नोएडा के एक नारी निकेतन में रखा गया है.

गेस्ट हाउस से बरामद की गई 17 साल की लड़की ने पुलिस को बताया कि वह बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली है. इस लड़की ने पुलिस को बताया है उसका बॉयफ्रेंड उसे शादी का झांसा देकर बिहार से दिल्ली ले आया था. उसको कुछ दिनों तक तो ठीक से रखा गया लेकिन उसके बाद उसे जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया. बाद में बॉयफ्रेंड की सच्चाई जानकर लड़की के भी होश उड़ गए.

लड़की ने पुलिस को यह भी बताया कि देह व्यापार के लिए उसका बॉयफ्रेंड ग्राहकों की बुकिंग भी किया करता था और उसको नोएडा दिल्ली के अलग-अलग गेस्ट हाउस, होटलों में भेजा जाता था. अगर लड़की इनकार करती तो लड़की के साथ मारपीट की जाती थी और उसे प्रताड़ित किया जाता था. पिछले 2 महीने से लगातार उसे सेक्टर 24 के गेस्ट हाउस में देह व्यापार के लिए भेजा जा रहा था.