उरी बेस कैंप पहुंचे विक्की कौशल, बोले- मुझे यहां बुलाने के लिए इंडियन आर्मी का शुक्रिया - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

होम

उरी बेस कैंप पहुंचे विक्की कौशल, बोले- मुझे यहां बुलाने के लिए इंडियन आर्मी का शुक्रिया

साल 2019 में उरी सर्जिकल स्ट्राइल पर फिल्म कर विक्की कौशल ने अलग ही लेवल की लोकप्रियता हासिल कर ली थी. उस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो ताबड़तोड़ कमाई की है, इसके अलावा एक्टर की एक्टिंग ने भी सभी का दिल जीता.

अब उस फिल्म के रिलीज के दो साल बाद विक्की को अपनी जिंदगी का एक और बड़ा मौका तब मिला जब इंडियन आर्मी की तरफ से उन्हें कश्मीर के उरी बेस कैंप पर बुलाया गया.

खुद विक्की ने सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर की हैं जहां पर वे आर्मी के जवानों संग बातचीत कर रहे हैं. तस्वीरों में एक्टर उरी बेस कैंप में खड़े दिखाई दे रहे हैं.

उन तस्वीरों को शेयर करते हुए विक्की ने एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है. वे कहते हैं- मैं इंडियन आर्मी का दिल से शुक्रिया करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे उरी बेस कैंप पर बुलाया.

वे आगे कहते हैं- यहां के लोकल लोगों का टैलेंट दिखाने के लिए आपका दिल से शुक्रिया. आप जैसे महान लोगों के बीच में होना ही मेरी सबसे बड़ी कामयाबी है. शुक्रिया, जय हिंद.

इस समय सोशल मीडिया पर विक्की की ये तमाम तस्वीरें ट्रेंड कर गई हैं. फैन्स अब एक तरफ विक्की की फिल्म उरी को याद कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी ये 2021 वाली फोटोज को देख खुश हो रहे हैं.

वैसे ये पहली बार नहीं है जब विक्की का भारतीय सेना के लिए ऐसा सम्मान देखने को मिला हो. इससे पहले भी एक्टर के कई ऐसे वीडियो और फोटो वायरल रहे हैं जहां पर उन्होंने अपना पूरा दिन देश के जवानों संग बिताया है.

वर्क फ्रंट पर एक्टर फिल्म सरदार उधम सिंह में नजर आने वाले हैं. फिल्म से एक्टर का लुक पहले ही रिलीज किया जा चुका है और उसे काफी पसंद भी किया गया है.