आय से अधिक संपत्ति: कर्नाटक में ACB की बड़ी कार्रवाई, 9 अफसरों पर छापेमारी जारी - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

होम

आय से अधिक संपत्ति: कर्नाटक में ACB की बड़ी कार्रवाई, 9 अफसरों पर छापेमारी जारी

कर्नाटक में आय से अधिक संपत्ति के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई चल रही है. ब्यूरो के 52 अफसर और 172 स्टाफ आज 9 अधिकारियों के 28 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रहे हैं. यह छापेमारी 11 जिलों में जारी है. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की मदद ली जा रही है.

एसीबी की छापेमारी जिन अधिकारियों पर की जा रही है, उसमें- कृष्णगौड़ा, .हन्मांथा शिवप्पा चिक्कन्ननवारा, सुब्रमण्य के वद्दार, केएम मुनिगोपाल राजू, चन्नवीरप्पा, राजू पट्टर, विक्टर सिमॉन, के ​​सुब्रमण्यम और के एम प्रथम शामिल हैं. यह सभी अफसर अलग-अलग विभागों में तैनात हैं और इनके खिलाफ एसीबी में शिकायत थी.

कर्नाटक के मैसूर में CESCom के अधीक्षण अभियंता केएम मुनिगोपाल राजू के घर पर एसीबी की छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकदी, आभूषण, महंगी घड़ियां और सोने के बर्तन बरामद हुए हैं.