थॉमस बाक फिर IOC अध्यक्ष नियुक्त, बोले- हर हाल में होगा टोक्यो ओलंपिक - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

खेल/क्रिकेट

थॉमस बाक फिर IOC अध्यक्ष नियुक्त, बोले- हर हाल में होगा टोक्यो ओलंपिक

थॉमस बाक को चार साल के कार्यकाल के लिए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) का फिर से अध्यक्ष चुना गया और उनका ध्यान इस साल होने वाले टोक्यो खेलों पर होगा.

जर्मनी के इस वकील को निर्विरोध चुना गया और उन्होंने 93-1 से जीत हासिल की. चार सदस्यों ने खुद को मतदान से अलग रखा.

बाक ने आईओसी सदस्यों की ऑनलाइन बैठक के दौरान कहा, ‘इस विश्वासमत और भरोसे के लिए तहेदिल से आभार.’बाक ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक के लिए अब तक का सबसे अच्छा तैयार शहर है. उन्होंने फिर से दोहराया कि कोविड-19 महामारी के दौरान लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद खेल 23 जुलाई को शुरू होंगे.

कोविड-19 के कारण ओलंपिक खेलों को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था और अब भी इनके आयोजन को लेकर आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं.