IND vs ENG: बड़ा फैसला- बिना दर्शकों के खेले जाएंगे T20 सीरीज के अंतिम 3 मैच - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

होम

IND vs ENG: बड़ा फैसला- बिना दर्शकों के खेले जाएंगे T20 सीरीज के अंतिम 3 मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की मौजूदा टी20 सीरीज के अंतिम तीन मुकाबले बिना दर्शकों के खेले जाएंगे. इस सीरीज के सारे मैच मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेले जा रहे हैं. इसी स्टेडियम में चार टेस्ट मैचों की सीरीज के अंतिम दो मैच भी खेले गए थे.

गुजरात क्रिकेट संघ ने टी20 सीरीज के बाकी के तीन मैचों के बगैर दर्शकों के होने की पुष्टि की है. जीसीए के उपाध्यक्ष धनराज नथवाणी ने कहा है कि 16, 18 और 20 मार्च को होने वाले मैचों के लिए टिकट खरीदने वाले दर्शकों को उनके टिकटों के पैसे वापस कर दिए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला किया गया है. बीसीसीआई से सलाह के बाद ही यह फैसला लिया गया है.

उल्लेखनीय है कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच भी बंद दरवाजों के बीच हुआ था. दूसरे मैच के लिए हालांकि 50 फीसदी दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की इजाजत थी.

टी20 सीरीज के पहले मैच में आठ विकेट से शर्मनाक हार झेलने के बाद भारत ने दूसरे मैच में सात विकेट से जीत दर्ज करके पांच मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी की है.