शादी के बंधन में बंधे जसप्रीत बुमराह, टीवी एंकर संजना गणेशन संग लिए सात फेरे - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

होम

शादी के बंधन में बंधे जसप्रीत बुमराह, टीवी एंकर संजना गणेशन संग लिए सात फेरे

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने सोमवार को टीवी एंकर संजना गणेशन संग सात फेरे लिए. आईपीएल की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने ट्वीट कर जसप्रीत बुमराह और संजना को शादी की बधाई दी.

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने सोमवार को टीवी एंकर संजना गणेशन संग सात फेरे लिए. जसप्रीत बुमराह ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इसका ऐलान किया. वहीं, आईपीएल की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह और संजना को शादी की बधाई दी है. बता दें कि बुमराह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं.

बुमराह और संजना ने एक निजी कार्यक्रम में शादी की, जिसमें दोनों के परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए. जसप्रीत बुमराह ने ट्वीट किया कि प्यार, अगर आपको काबिल समझता है तो आपकी किस्मत बदल देता है. प्यार ने हमें चलाया, हमने एक साथ अपने नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं. बुमराह ने लिखा कि आज हमारी जिंदगी के सबसे खुशहाल दिनों में से एक है और हम अपनी शादी और खुशी की खबर आपके साथ साझा कर रहे हैं.

बुमराह और संजना की शादी की चर्चा बीते कई दिनों से चल रही थी. लेकिन टीम इंडिया के इस तेज गेंदबाज ने सोमवार को ट्वीट कर सभी कयासों पर विराम लगा दिया. बता दें कि बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए बीसीसीआई से छुट्टी मांगी थी. उन्होंने निजी कारणों से छुट्टी ली थी. बाद में उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भी आराम दिया गया.

वहीं, बीसीसीआई के एक सूत्र ने एएनआई को बताया था कि बुमराह ने बोर्ड को सूचना दी थी कि वह शादी करने जा रहे हैं और उसकी तैयारियों के लिए उन्हें छुट्टी चाहिए.

बुमराह से कम पॉपुलर नहीं हैं संजना

संजना गणेशन साल 2014 में मिस इंडिया का खिताब जीता था और वह एमटीवी के चर्चित शो Splitsvilla के सातवें सीजन का हिस्सा रह चुकी हैं. पिछले कुछ वर्षों से संजना क्रिकेट प्रेजेंटर का रोल निभा रही हैं और इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ जुड़ी हुई हैं.