कोरोना संकट बढ़ा, मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे PM मोदी, ममता बना सकती हैं मीटिंग से दूरी - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

देशहोम

कोरोना संकट बढ़ा, मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे PM मोदी, ममता बना सकती हैं मीटिंग से दूरी

देश में एक बार फिर बढ़ रही कोरोना वायरस के मामलों की रफ्तार चिंता बढ़ा रही है. महाराष्ट्र, गुजरात समेत ऐसे कई राज्य हैं जहां पर फिर से लॉकडाउन के हालात बन चुके हैं. इस सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर मुख्यमंत्रियों के साथ हालात पर मंथन करने वाले हैं. दोपहर करीब 12.30 बजे प्रधानमंत्री और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक है.

ममता के शामिल होने की उम्मीद नहीं

कोरोना के मसले पर प्रधानमंत्री के साथ होने वाली बैठक में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शामिल होने की उम्मीद कम है. ममता बनर्जी इन दिनों बंगाल के चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं, ऐसे में उनके स्थान पर राज्य के चीफ सेक्रेटरी शामिल हो सकते हैं. इससे पहले भी कई बैठकें ऐसी हुई हैं, जिसमें ममता ने हिस्सा नहीं लिया है.