निकिता तोमर हत्याकांड में आज आएगा फैसला, बल्लभगढ़ में कॉलेज के बाहर मारी गई थी गोली - Samacharline.com

स्व. अटल जी की स्मृतियां मध्यप्रदेश की माटी में आज भी जीवंत हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर...

युवाओं को बनाएंगे उद्योगपति, ताकि वे नौकरी देने वाले बनें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी में युवाओं से किया संवाद...

ads

होम

निकिता तोमर हत्याकांड में आज आएगा फैसला, बल्लभगढ़ में कॉलेज के बाहर मारी गई थी गोली

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में निकिता तोमर की हत्या के मामले में कोर्ट की सुनवाई पूरी हो गई है. आज यानी 24 मार्च को अदालत ये तय करेगी कि गिरफ्तार तीनों आरोपी दोषी हैं या नहीं.

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में निकिता तोमर की हत्या के मामले में कोर्ट की सुनवाई पूरी हो गई है. आज यानी 24 मार्च को अदालत ये तय करेगी कि गिरफ्तार तीनों आरोपी दोषी हैं या नहीं. इस मामले में तीन लोग फिलहाल जेल में है. इनमें मुख्य आरोपी तौसीफ, रेहान (जो तौसीफ के साथ वारदात के वक़्त मौजूद था) और अजरुद्दीन शामिल है.

आपको बता दें कि 26 अक्टूबर 2020 को फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में निकिता तोमर की कॉलेज के बाहर गोली मारकर हत्या की गई थी. इस मामले में 55 गवाह पेश किए गए थे, जिसमें 2 बचाव पक्ष की तरफ से थे. 1 अक्टूबर को इस मामले का ट्रायल फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में शुरू हुआ था. इस मामले में तीन चश्मदीद गवाह भी थे. सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद था.